दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर CMO ऑफिस पहुंची महिला, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Raebareli CMO Office Viral Video : रायबरेली में महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर CMO ऑफिस पहुंची। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा न मिलने के कारण पति को पीठ पर लादना पड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

Raebareli Video Viral

Raebareli CMO Office Viral Video :  उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने दिव्यांग पति को कंधे पर लादकर CMO ऑफिस पहुंची लेकिन उसे किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। न तो व्हीलचेयर मिली, न ही स्ट्रेचर मिला और न ही किसी तरह का सहयोग। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर CMO ऑफिस पहुंची है। रिपोर्ट की मानें तो महिला अपने पति के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने आई थी, लेकिन CMO ऑफिस में न तो स्ट्रेचर मिला और न ही व्हीलचेयर। जब कोई सुविधा और सहायता महिला को नहीं मिली, तो उसने पति को पीठ पर ही लाद लिया और CMO के दफ्तर में पहुंची। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CMO ऑफिस के बाहर का वीडियो वायरल

वायरल हो रहा वीडियो CMO ऑफिस के बाहर का ही है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर CMO ऑफिस में ही एक दिव्यांग को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, तो अन्य केंद्रों का क्या हाल होगा। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया रिएक्शन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति है, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को इसकी चिंता ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि बहुत शर्मनाक, चीफ मेडिकल अफसर ने दिव्यांगों के लिए क्या सुविधाएं कर रखी हैं? सरकार तो बताती है कि हमने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं! आखिर पत्नी की पीठ पर लदकर दिव्यांग को CMO ऑफिस क्यों पहुंचना पड़ा?

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर दिल टूट रहा है कि आखिर विकास की बात करने वाली सरकार में एक दिव्यांग को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है। एक ने लिखा कि इस वीडियो में प्रशासन की लापरवाही तो दिख ही रही है, लेकिन इसके साथ समाज कितना असंवेदनशील हो चुका है, यह भी दिख रहा है। वहां कई लोग मौजूद हैं लेकिन इस महिला और दिव्यांग की मदद करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

बता दें कि वायरल वीडियो पर अभी तक किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही CMO, न ही जिलाधिकारी और न ही किसी अन्य अधिकारी ने पक्ष रखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ