कैसे सोनिया गांधी से भी दो कदम आगे निकले राहुल गांधी, देखें आंकड़े

LIVE Rae Bareli Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: रायबरेली लोकसभा सीट से इस बार सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को करीब 3.90 लाख वोटों से हरा दिया है।

LIVE Rae Bareli Aam Chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Rae Bareli Aam Chunav Vote Counting Result 2024

Rae Bareli Lok Sabha Election 2024 Result : उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी राहुल गांधी जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 वोटों से हराया। राहुल गांधी को 6,87,649 और दिनेश प्रताप को 2,97,619 वोट मिले। यह सीट भी कांग्रेस का गढ़ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से सोनिया गांधी ने चुनाव जीता था। इस सीट से साल 2004 से सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीत रही हैं लेकिन जीत का अंतर राहुल गांधी के बराबर नहीं रहा। सोनिया गांधी पिछली बार यहां से 1.67 लाख वोटों से जीती थीं। साल 2014 में करीब 3.53 लाख वोटों से, 2009 में करीब 3.72 लाख वोटों से और 2004 में करीब 2.50 लाख वोटों से सोनिया गांधी ने चुनाव जीता था। इस बार राहुल गांधी जीत के अंतर में अपनी मां से आगे निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुआ मतदान, कांग्रेस का गढ़ है रायबरेली

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में रायबरेली में वोटिंग पांचवें चरण में 20 मई को हुई थी। मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगेगी कि राय बरेली में कांग्रेस का आधिपत्य बरकरार रहेगा या भाजपा यहां भी सेंध लगाएगी। बता दें कि साल 1952 के बाद से यह सीट कांग्रेस के खाते से केवल 3 बार निकली है। साल 1977 में जनता पार्टी ने यहां से जीत हासिल की थी। साल 1996 और 1999 में भाजपा को यहां से जीत मिली थी। 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद से राय बरेली सीट कांग्रेस के पास बनी हुई है। पिछले चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे लेकिन यहां भाजपा की दाल नहीं गली थी।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में बड़े अंतर से जीती थीं सोनिया

भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा से ठाकुर प्रसाद यादव चुनावी मैदान में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से सोनिया गांधी को 1 लाख 67 हार 178 मतों के अंतर से जीत मिली थी। तब यहां मतदान 55.78 प्रतिशत हुआ था। सोनिया गांधी के काते में 5 लाख 26 हजार 434 वोट आए थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे दिनेश प्रताप सिंह 3 लाख 67 हजार 740 मतों पर सिमट गए थे। वोट शेयर की बात करें तो सोनिया के पक्ष में 63.80 प्रतिशत लोगों ने ईवीएम पर बटन दबाया था। वहीं, दिनेश को 38.35 प्रतिशत वोट मिले थे। देखना है कि क्या राहुल गांधी इस सीट को कांग्रेस के पास बनाए रखेंगे या दिनेश प्रताप सिंह कुछ करामात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ