हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रात भर अंधेरे में क्यों डूबा रहा बरसाना का विश्व प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर? सामने आई बड़ी वजह

Radha Rani Mandir Barsana: मथुरा के बरसाना में स्थित विश्व प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर की बिजली बुधवार रात काट दी गई। इससे पूरा मंदिर रात भर अंधेरे में डूबा रहा। बताया जाता है कि मंदिर पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, जिसका भुगतान पिछले तीन साल से नहीं किया गया।

विज्ञापन
रात भर अंधेरे में डूबा रहा बरसाना का राधा रानी मंदिर

Radha Rani Mandir Barsana Electricity Supply Cut Off: मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर की विद्युत सप्लाई काट दी गई। बताया जाता है कि बकाया बिल भुगतान न होने के चलते विद्युत निगम के अधिकारियों ने विद्युत सप्लाई काट दी। इससे पूरी रात मंदिर अंधेरे में डूबा रहा।

12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया

मिली जानकारी के मुताबिक, राधारानी मंदिर पर 12.66 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसे भरने में व्यवस्थापक नाकाम रहे। पिछले तीन साल से मंदिर का बिजली बिल का भुगतान नहीं हुआ था। यही वजह है कि मंदिर की बिजली सप्लाई काट दी गई।

भानुगढ़ पहाड़ी की चोटी पर बना है राधा रानी मंदिर

बता दें कि राधा रानी मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना में स्थित है। यह मंदिर राधा रानी को समर्पित है। यहां एक साथ राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। मंदिर भानुगढ़ पहाड़ी की चोटी पर बना है। इसकी ऊंचाई लगभग 250 मीटर है। राधाष्टमी और लठमार होली पर यहां दुनिया भर से लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: यूपी में मंदिर पॉलिटिक्स; राम मंदिर के बाद बनेगा शिव मंदिर, बीजेपी नहीं सपा को होगा फायदा!

राधा रानी मंदिर की कब हुई स्थापना?

राधा रानी मंदिर की स्थापना आज से करीब 5000 साल पहले भगवान श्री कृष्ण के परपोते राजा वज्रनाभ ने किया था। हालांकि, यह मंदिर खंडहर हो चुका है। चैतन्य महाप्रभु के शिष्य नारायण भट्ट ने मंदिर के प्रतीकों को फिर से खोजा, जिसके बाद 1675 में राजा बीर सिंह देव ने एक मंदिर का निर्माण करवाया। जो मंदिर इस समय हम देखते हैं, उसे राजा टोडरमल की मदद से नारायण भट्ट ने करवाया था।

विज्ञापन

लाल बलुआ पत्थरों से किया गया मंदिर का निर्माण

राधा रानी मंदिर राजपूत वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है। इस मंदिर का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। मंदिर में 200 से अधिक सीढ़ियां हैं। इस मंदिर से पूरे बरसाना को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: निरहुआ का बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव के सामने ही लड़ेंगे चुनाव, जानें आजमगढ़ का सियासी समीकरण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola