Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इस अभियान के दौरान प्रशासन को सरायतरीन इलाके में एक और बंद मंदिर मिला है। इस मंदिर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह राधा-कृष्ण का है। इसका निर्माण सैनी समाज ने 1982 में करवाया था। मंदिर पर ताला लगा था, जिसे पुलिस ने खुलवाकर साफ-सफाई का काम शुरू करवाया है। मंदिर में राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियां मिली हैं। इस मंदिर की चाबी कल्लू राम सैनी के पास थी। पुलिस ने उनसे चाबी ली और मंदिर को खुलवा दिया। मंदिर लगभग निर्माण के 42 साल बाद बंद ही था।
यह भी पढ़ें : संभल में मिले 46 साल पुराने मंदिर क्यों पहुंचे DM-SP, पुजारी से क्या पूछे सवाल? सामने आया Video
इस मंदिर के निर्माण के लिए बुद्ध सेन सैनी ने जमीन दी थी। उनके पास ही मंदिर की चाबी रहती थी। इस इलाके में सैनी समाज के करीब 200 घर थे, जो धीरे-धीरे यहां से पलायन कर गए। दावा ये भी किया गया है कि इस मंदिर को सिर्फ त्योहारों के दिनों में ही खोला जाता था। पूजा-अर्चना के बाद फिर बंद कर दिया जाता था। कल्लू राम के अनुसार उन्होंने किसी भय से मंदिर को बंद नहीं किया था। सिर्फ देखभाल की कमी के चलते इसे बंद किया गया था। पुलिस के अनुसार अब मंदिर की सफाई करवाई जा रही है।
अभियान के दौरान मिल चुका 46 साल पुराना मंदिर
इससे पहले संभल के मोहल्ला खग्गू सराय में भी एक मंदिर मिला था। यह मंदिर 46 साल से बंद था। प्रशासन ने इसका गेट खुलवाया तो यहां कई मूर्तियां मिली थीं। सफाई करवाने के बाद यहां पूजा करवाई गई थी। भस्म शंकर मंदिर के पास एक कुआं भी मिला था। दावा किया गया था कि कुएं का निर्माण करीब 400-500 साल पहले हुआ था।
यह भी पढ़ें : संभल में 46 साल बाद खुला मंदिर, सामने आया Latest Video, जानें अंदर क्या-क्या मिला?
कुएं में तीन खंडित मूर्तियां पुलिस को मिली थीं। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी थी कि श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को दोबारा खोल दिया गया है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान प्रशासन को यह ढांचा मिला था। क्या मंदिर के अंदर खंडित मूर्तियां रखी गई थीं? इसको लेकर प्रशासन ने जांच की बात कही थी। संभल के कई इलाकों में अतिक्रमण अभियान के दौरान अलग तस्वीर नजर आ रही है। कुछ लोग खुद ही अपने घरों और दुकानों के बाहर बने रैंप, सीढ़ियां तोड़ने में लगे हुए हैं। जहां कब्जे नहीं हटाए जा रहे, वहां पर प्रशासन का बुलडोजर इनको ध्वस्त करने में लगा है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
12 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
15 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines