Uniform Civil Code in Uttarakhand : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार की शाम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे जुड़ा विधेयक पेश करने के लिए 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कभी भी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।
अगर यह विधेयक विधानसभा में पारित हो जाता है तो उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में यूसीसी को लागू करने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इसके लिए पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में यूसीसी बिल का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था।
क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?
यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि देश या राज्य में हर नागरिक के लिए एक कानून हो, फिर चाहे उसका धर्म, जाति या लिंग कुछ भी हो। इसमें विवाह, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे जैसे मामलों में सभी के लिए समान कानून का प्रावधान होगा। कहा जा रहा है कि यह सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा, लैंगिक समानता की स्थिति बेहतर करेगा और धार्मिक, सामाजिक असमानताओं को दूर करेगा।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
37 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines