Purvanchal Expressway Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर में शुक्रवार को हुए हादसे में नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त BMW की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास थी। कार शुरुआत में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रही थी। थोड़ी ही देर में कार की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस दौरान कार सवारों में से एक फेसबुक लाइव शुरू कर देता है।
फेसबुक लाइव शुरू होते ही कार सवार दीपक आनंद कहते हैं कि रफ्तार कम करो, नहीं तो चारो मरेंगे। फेसबुक लाइव के दौरान कार के स्पीडोमीटर को भी दिखाते हैं। स्पीडोमीटर में कार की रफ्तार करीब 200 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। हालांकि हादसे से पहले फेसबुक लाइव बंद हो जाता है और तेज रफ्तार कार सुल्तानपुर में कंटेनर से टकरा जाती है।
चारों की मौके पर ही हो गई मौत
कार सवार इंजीनियर दीपक आनंद, उनके चचेरे साले आनंद कुमार, दोस्त अखिलेश सिंह और भोला कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान भोला ही कार को ड्राइव कर रहा था।
ये भी जानकारी सामने आई है कि जहां हादसा हुआ है, वहां सड़क खराब है। करीब एक सप्ताह पहले घटनास्थल पर सड़क बारिश के कारण धंस गई थी। हालांकि सड़क की मरम्मत कर दी गई थी लेकिन यहां रूट डायवर्ट किया गया था। तेज रफ्तार होने के चलते डायवर्जन से पहले कार ड्राइव कर रहे भोला ने नियंत्रण खो दिया और कंटेनर से टक्कर हो गई।
सवा करोड़ की BMW बन गई कबाड़
दीपक आनंद और तीन अन्य जिस BMW में सवार थे, उसकी कीमत सवा करोड़ के आसपास बताई जा रही है। हादसे के बाद BMW कार को बोरियों में भरकर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार का इंजन करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरा था।
हादसे में मारे गए डॉक्टर आनंद कुमार जमुहार के NMCH में लेप्रोसी विभाग में HOD थे। वे कार और बाइक के काफी शौकीन थे। उन्होंने हाल ही में BMW कार खरीदी थी। कार की सर्विसिंग के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से चारो लखनऊ जा रहे थे। आनंद के पास करीब 15 लाख रुपये की बाइक भी है।
संबंधित खबरें
'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
34 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
16 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines