kanpur Police Action Minor Accused : पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में आ गई है। सड़क हादसे में दो बच्चों की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में फिर से कार्रवाई शुरू करते हुए नाबालिग को बाल गृह भेज दिया। साथ ही पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
अक्टूबर में हुआ था हादसा
यूपी के कानपुर में पिछले साल अक्टूबर में एक 15 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ कार चला था। इस दौरान उसने मैगी की दुकान में अपनी गाड़ी घुसा दी थी, जिससे सागर निशाद और आशीष राम चरण की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ धारा 304A के तहत केस दर्ज किया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।
यह भी पढ़ें : 90 मिनट में 48 हजार रुपये की शराब पार्टी, Porsche वाले रईसजादे की खुली पोल
फिर मार्च में भी नाबालिग ने 4 लोगों को ठोका था
पुणे हिट एंड रन केस सुर्खियां में आने के बाद कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बच्चों की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अक्टूबर के बाद नाबालिग किशोर ने एक और हादसे को अंजाम दिया था। उसने 31 मार्च को अपनी कार से चार लोगों को ठोका था, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में भी पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।
यह भी पढ़ें : 2.44 करोड़ की कार, लाइसेंस न रजिस्ट्रेशन; पुणे हादसे में नाबालिग का पिता गिरफ्तार
पुणे सड़क हादसे के बाद कानपुर पुलिस ने की कार्रवाई
जुवेनाइल कोर्ट ने पुणे सड़क हादसे के नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द कर दी और उसे 5 जून तक के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया। साथ ही इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुणे पोर्श कांड के बाद कानपुर पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines