मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि फंस गए हैं. राहुल गांधी के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते समय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी. इसके चलते उनकी आलोचना हुई और अब उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश में नोएडा, कानपुर और लखनऊ में होने वाले अपने कॉमेडी शो कैंसिल कर दिए हैं.
पहले रद्द किया नोएडा में होने वाला कॉमेडी शो
बता दें कि कॉमेडियन पुलकित मणि ने पहले नोएडा में होने वाला कॉमेडी शो रद्द किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करके शो रद्द करने ऐलान किया और इसके पीछे की वजह ‘अनपेक्षित परिस्थितियों’ को बताया. उन्होंने पोस्ट में शो रद्द होने पर दर्शकों और फैंस को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी. समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया.
धमकियों के कारण लखनऊ-कानपुर शो रद्द किया
कॉमेडियन पुलकित मणि ने इंस्टाग्राम पर दूसरी स्टोरी लिख लखनऊ और कानपुर शो रद्द होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के चलते उन्होंने दोनों शहरों के शो कैंसिल कर दिए हैं. बता दें कि कॉमेडियन मणि को धमकियां मिलने की पुष्टि नहीं हुई है और किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई है. न ही पुलकित ने पुलिस को कई शिकायत दी है, लेकिन पुलकित ने अपने सभी शो कैंसिल कर दिए हैं.
राहुल के कार्यक्रम में की थी PM मोदी की मिमिक्री
बता दें कि कॉमेडियन पुलकित मणि ने 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की थी. उनके बोलने के तरीके और हाव-भाव की नकल की थी. प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी मेहमानों से बात करने के तरीके की नकल भी की थी. एक कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला से बातचीत करने और उन्हें कुर्सी देने से जुड़ी घटना की नकल करके लोगों को हंसाया था, लेकिन उनके एक्ट की खूब आलोचना हुई थी.
‘मां को कुर्सी दो’ वाले संवाद पर छिड़ा था विवाद
बता दें कि मिमिक्री करते हुए कॉमेडियन पुलकित मणि ने ‘मां को कुर्सी दो’ वाला डायलॉग भी बोला, जिस पर तालियां भी खूब बजीं. लेकिन भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है. कांग्रेसियों ने इसे राजनीतिक कटाक्ष और मिमिक्री का पार्ट बताया.
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines