Son Killed Parents: ऑनलाइन गेम पबजी के चक्कर में 28 साल का लड़का इतना ‘पागल’ हो गया कि उसने मामूली बात पर तवा से हमला कर मां-बाप की जान ले ली। वारदात की जानकारी उस वक्त हुई जब दूधवाला घटनास्थल पर पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछौर इलाके में पेशे से सरकारी टीचर 60 साल के लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी विमला (55) और बेटे अंकित (28) के साथ रहते थे। दंपति की तीन बेटियां हैं जिनमें दो बेटियों (नीलम और सुंदरी) की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी शिवानी घर से बाहर रहकर पढ़ाई करती है।
पिता की नसीहत के बाद तवा उठाकर वारदात को दिया अंजाम
वारदात की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची नीलम ने बताया कि अंकित पबजी के चक्कर में पिछले 6 महीने से घर से बाहर नहीं निकला था। आशंका है कि लक्ष्मी प्रसाद की ओर से पबजी न खेलने की नसीहत दी गई तो अंकित ने पिता पर तवा लेकर हमला कर दिया। बीच-बचाव को पहुंची अपनी मां विमला को भी उसने नहीं छोड़ा। शनिवार सुबह जब दूधवाला घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर झांककर देखा तो उसने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस पहुंची तो कमरे के अंदर ही बैठा था अंकित
दूधवाले की ओर से वारदात की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस जैसे ही अंदर पहुंची, अंकित कमर के एक कोने में बैठा मिला। एसएसपी झांसी राजेश एस ने कहा कि बेटे ने पीट-पीटकर अपने माता-पिता की जान ले ली। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
7 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
19 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
21 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
21 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
22 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
22 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines