Kidnapped by Mistake: गलती से हो गई Mistake ये डायलॉग आपने कई बार सुना होगा, लेकिन अब ऐसा हकीकत में हो गया है। बदमाशों ने एक शख्स को उसकी कार से उठा लिया। कई घंटों तक उसे अपनी कार में घुमाते रहे। कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं को शक हुआ कि उन्होंने गलत आदमी को उठा लिया है। इसके बाद भी उसे लेकर घूमते रहे। रास्ते भर पीटते रहे। बाद में उसे एक जगह पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने अब इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर किया है।
कार में डालकर ले गए आरोपी
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ का है। चार दिन पहले 4 अक्टूबर को लखनऊ के थाना गुडंबा थाना क्षेत्र में पीड़ित आदर्श सिंह (29) जॉगर्स पार्क में अपनी एसयूवी में बैठे थे। इसी दौरान दो अलग-अलग कारों में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। बिना कुछ कहे-सुने उन्होंने आदर्श को अगवा कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे अपनी कार में डालकर पीटा।
यह भी पढ़ेंः मेरी दुनिया उजाड़ दी, अब किसके लिए जिऊं…देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा देवेश घर लौटा, फूट-फूट कर रोया
पिस्तौल तान कर गोली मारने की कोशिश
आरोपी उन्हें काकराबाद में किसान पथ पर ले गए, जहां उनमें से एक ने उन्हें गोली मारने के लिए पिस्तौल तान दी। हालांकि, आरोपियों में से एक ने हस्तक्षेप किया और गोली मारने से रोका। साथ ही दोनों अपहरणकर्ता इस बात पर झगड़ने लगे कि उन्होंने गलत आदमी को उठा लिया है। इसी बीच आदर्श ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें फिर से पकड़ लिया।
यह भी पढ़ेंः पोती की उम्र की नाबालिग को भगा ले गया ‘दादा’, पुलिस ढूंढने के लिए पैसे मांग रही ज्यादा, वीडियो कर रहा वायरल
आरोपियों की हुई पहचान
उन्होंने आदर्श को वापस अपनी कार में बिठाया और एमसी सक्सेना कॉलेज ले आए। जहां उन्होंने आदर्श को दूसरी कार में शिफ्ट किया। एडीसीपी पश्चिम जोन चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अपहरणकर्ता लगातार कहते रहे कि उन्होंने गलत आदमी को उठाया है। आखिर में आरोपी भिटौली क्रॉसिंग की ओर भागने से पहले उन्हें कूडा क्रॉसिंग पर फेंक गए।
पुलिस ने बताया कि संदिग्धों की पहचान उमेंद्र उर्फ भगत, सुनील कुमार सिंह उर्फ फौजी, मनीष सिंह, शान मोहम्मद और आशीष उर्फ आशू हैं। सभी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines