नीतीश कुमार, जौनपुर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रिया सरोज ने जीत हासिल की है। वह सबसे कम उम्र की सांसद बन गई हैं। इसके साथ ही प्रिया सरोज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह चुनाव जीतने की खुशी में थिरकती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में प्रिया सरोज को चुनाव जीतने के बाज डीजे की धुन पर झूमते देखा जा सकता है। साथ में उनके विधायक पिता तूफानी सरोज भी बेटी की जीत की खुशी में नाच रहे हैं। बता दें कि प्रिया सरोज के सामने भाजपा के पूर्व सांसद बीपी सरोज चुनावी मैदान में थे। प्रिया सरोज को चुनाव में 38,850 मतों के अंतर से जीत मिली है।
जीत की खुशी में प्रिया के आवास पर जश्न का महौल था। इसी मौके पर वह अपने पिता और समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाती नजर आई हैं। सोशल मीडिया में वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें कि प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर से सांसद रह चुके हैं। वह जौनपुर की केराकत विधानसभा से सपा विधायक हैं।
बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। खासकर उत्तर प्रदेश में उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेठी से स्मृति ईरानी और सुल्तानपुर सीट से मेनका गांधी जैसे दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि राम मंदिर बनवाने वाली भाजपा अयोध्या में भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
11 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
21 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines