President in Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में भारत जल सप्ताह के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पहुंच चुकी हैं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। बता दें कि सोमवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के पहले डेटा सेंटर का उद्घाटन किया है।
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में हीरानंदानी ग्रुप की ओर से बनाए गए अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय नोएडा दौरे के दौरान सोमवार देर शाम को किया। इस दौरान केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर मौजूद रहे।
पांच हजार करोड़ से बना है डेटा सेंटर
इस डेटा सेंटर का निर्माण वर्ष 2021 की शुरुआत में हीरानंदानी समूह की मुंबई स्थित सहायक कंपनी Yotta द्वारा किया गया था। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह नोएडा का पहला डेटा सेंटर पार्क है। इसमें छह इमारतों से जुड़ा हुआ है। यह सेंटर 3 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इसे ₹5,000 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
राज्यपाल और सीएम ने की अगवानी
आज यानी मंगलवार को भारत जल सप्ताह का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ग्रेटर नोएडा में हैं।
बता दें कि गंगा जल परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा के लोगों को पीने के पानी की सप्लाई दी जाएगी। इस परियोजना का बजट ₹8000 करोड़ है और यह ग्रेटर नोएडा को 85 क्यूसेक गंगा जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines