Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सरकार की ओर से गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए गए हैं। जल्द ही इन फ्लैटों को आवंटित किया जाएगा। इन फ्लैटों में गौर करने वाली बात ये है कि उन्हें मारे गए माफिया अतीक अहमद से कब्जाई जमीन पर बनाया गया है। बताया गया है कि फ्लैटों का काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन

सीएम योगी ने रखी थी आधारशिला

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर, 2021 को प्रयागराज के लूकरगंज क्षेत्र में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई 1731 वर्ग मीटर जमीन पर इस किफायती आवास परियोजना की आधारशिला रखी थी। अधिकारियों ने कहा है कि यह परियोजना जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डूडा) की ओर से पीएम आवास योजना के तहत ली गई है और दो ब्लॉकों में 76 फ्लैट बनाए गए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666651557478432770

बसपा विधायक और मुख्य गवाह की हत्या का था आरोप

एएनआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बार पूरा हो जाने के बाद फ्लैट सीएम योगी द्वारा गरीबों को सौंप दिए जाएंगे। बता दें कि अतीक अहमद, वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोपी था।

विज्ञापन

15 अप्रैल को हुई थी अतीक और उसके भाई की हत्या

इसके बाद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की इस साल 15 अप्रैल की रात पत्रकारों के रूप में आए तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों की हत्या उस वक्त हुई थी, जब उन्हें प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ