Prayagraj News: संगम में नहाते वक्त आई आंधी की आफत; 4 की डूब कर मौत, एक अभी भी लापता
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को संगम में नहाते समय नौ लोग डूब गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह चार शवों को बरामद कर लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। हादसे तुरंत बाद बचाव टीम ने चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। देर रात अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोका गया था।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के संगम में रविवार शाम को नौ लोग नहा रहे थे। बताया जाता है कि तेज हवा के कारण सभी नौ लोग गहरे पानी में डूब गए। मामले की जानकारी होने पर एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। पुलिस ने चार लोगों को उसी वक्त निकाल लिया, लेकिन रात होने के कारण अभियान को रोक दिया गया था।
Prayagraj, UP | Five people went missing while taking bath at Sangam ghat due to strong winds and heavy storms. A total of 9 people were missing but four were rescued and the search for the remaining five people is underway: Ramit Sharma, Police Commissioner (04.06) pic.twitter.com/klrZ3yWQgK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 5, 2023
सोमवार सुबह फिर से संगम में एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की पहचान अधिवक्ता महेश्वर वर्मा, विशाल वर्मा, सुमित विश्वकर्मा समेत एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी एक लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि संगम घाट पर नहाने के दौरान तेज आंधी के कारण नौ लोग डूग गए थे। चार को तत्काल बचा लिया गया था, पांच लोग लापता हो गए थे। सोमवार सुबह चार के शव बरामद कर लिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: