Prayagraj Mahakumbh 2025 Digital India: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है। आंकड़ों की मानें तो महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कमर कस ली है। महाकुंभ को सफल बनाने में डिजिटल इंडिया पहल का भी काफी योगदान रहने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो नए भारत का महाकुंभ डिजिटल क्रांति का शंखनाद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
महाकुंभ ऐप और वेबसाइट
महाकुंभ 2025 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ऐप और वेबसाइट लॉन्च करने वाली है। इस ऐप में एक चैटबॉक्स भी होगा, जिसका नाम SahaAlyak रखा गया है। SahaAlyak 11 भाषाओं में श्रद्धालुओं के बात करेगा। इस चैटबॉक्स की मदद से आप महाकुंभ से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा QR टिकट, इमरजेंसी हेल्पलाइन के लिए अलग-अलग रंग के QR कोड समेत डिजिटल खोया-पाया केंद्र मौजूद रहेगा।
यह भी पढ़ें- महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु? दिल पर पत्थर रखकर करना पड़ता है ये भयानक काम
AI कंट्रोल रूम
महाकुंभ 2025 में इस बार AI का भी प्रयोग किया जाएगा। कुंभ में AI से नियंत्रण होने वाले कंट्रोल रूम सेटअप होंगे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से महाकुंभ में तकनीकी का भी बड़ा योगदान होगा। सीसीटीवी, ड्रोन, वॉटर ड्रोन, वॉटर ब्रिगेड, चॉपर जैसी चीजों से महाकुंभ की किलेबंदी होगी। महाकुंभ की सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सभी सेक्टरों पर जल, थल और नभ से नजर रखी जाएगी। वहीं मेले में अलग-अलग कोनों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के लिए एकीकृत कमांड सेंटर बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: नागा साधुओं को क्यों कहते हैं सनातन धर्म की रिजर्व फोर्स? मुगलों के भी छुड़ा दिए थे छक्के
गूगल से मिलाया हाथ
योगी सरकार ने महाकुंभ मेलाक्षेत्र को 4 महीने के लिए 1 जिला घोषित कर दिया है। ऐसे में मेला प्राधिकरण ने इसे लेकर गूगल से भी हाथ मिलाया है। पहली बार गूगल ने किसी अस्थाई शहर के नेविगेशन को हरी झंडी दिखाई है। इससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट, सड़क और अखाड़ों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जहां गूगल डिजिटल गाइड का काम करेगा तो वहीं SahaAlyak श्रद्धालुओं का सारथी बनेगा।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े को 9 साल बाद भी मान्यता क्यों नहीं ? पहली बार लेंगे हिस्सा
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
5 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines