Prayagraj Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष को जमकर घेरा। सीएम ने कहा कि विपक्ष ने महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार किया, लेकिन जनता ने एक नहीं सुनी। योगी ने कहा कि महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। इनमें 33 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। किसी के साथ भी कोई छेड़खानी, लूट, हत्या आदि की घटना नहीं हुई। अनुमान से ज्यादा श्रद्धालु आए, लेकिन कानून व्यवस्था कायम रही। योगी ने कहा कि देश ही नहीं, विदेशी की मीडिया ने भी महाकुंभ की जमकर तारीफ की। बीजेपी आस्था का सम्मान करती है। 2027 में भी जनता बीजेपी का साथ देगी। शिवपाल चाचा फिर चूक गए। संभल में जो किया जा रहा है, वह आस्था का ही सवाल है।
यह भी पढ़ें:Himani Murder: हत्या के बाद आरोपी ने हिमानी के गहने उतारे, फाइनेंस कंपनी के पास रखे गिरवी; खुद खोले ये राज
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का पहला बजट किसानों को समर्पित था, जो ऋण माफी को लेकर था। दूसरा बजट इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास का था। तीसरा बजट महिलाओं को समर्पित किया था। उनकी सरकार का चौथा बजट युवाओं को समर्पित था। योगी ने कहा कि सरकार का 5वां बजट स्वावलंबन के लिए था। उनकी सरकार अयोध्या में रामलला को समर्पित बजट भी पेश कर चुकी है। हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें:Himani Murder: ‘सिर्फ दोस्त थे, सचिन से कोई अफेयर नहीं…’; हिमानी नरवाल हत्या मामले में नया ट्विस्ट
सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आप हमारी सोच को सांप्रदायिक बताते हैं, लेकिन हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं, यह आपको बताने की जरूरत है? हम लोग सबके साथ और सबके विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन ने भारत की विरासत और विकास की अमिट छाप दुनिया में छोड़ी है।
‘लोहिया के आदर्शों से भटकी सपा’
सीएम ने कहा कि महाकुंभ में उम्मीद से अधिक लोग जुटे, सबने पवित्र स्नान किया और अभिभूत होकर लौटे। समाजवादी पार्टी डॉ. लोहिया का नाम तो लेती है, लेकिन उनके आदर्शों से भटक चुकी है। उनके आचरण और सिद्धांतों को भूल चुकी है। राम, विष्णु और शंकर भारत की एकता के आधार हैं, लेकिन सपा इनमें विश्वास नहीं करती। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का धर्म, जाति और क्षेत्र का भेदभाव नहीं दिखा। यह भारत ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन था। इतना बड़ा आयोजन किसी चमत्कार से कम नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ कमियां ही नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines