उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माफिया-नेता अतीक अहमद के खास दबदबे वाले इलाके रहे कसारी-मसारी को ‘श्रीकृष्ण पुरी’ के नाम से विकसित करने का ऐलान करते हुए आगाह किया कि शहर में अब कोई माफियागीरी करने का साहस नहीं करेगा और अगर करेगा तो फिर वह मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर ले. CM योगी ने कसारी-मसारी में अतीक अहमद और उसके गुर्गों के अवैध कब्जे से खाली करायी गयी करीब 15 बीघा जमीन पर कमजोर वर्गों के 602 परिवारों के लिये आवास बनाने की परियोजना का भूमि पूजन करने के बाद अपने सम्बोधन में कसारी-मसारी का नाम बदलकर श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया.
कसारी-मसारी नहीं… अब श्रीकृष्ण पुरी होगा नाम
सीएम योगी ने आगे कहा, ‘अब कसारी-मसारी नहीं होगा… अब श्रीकृष्ण पुरी के रूप में हम इस पूरे क्षेत्र को विकसित करेंगे. यह विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यहां पर विकास की जो योजना आगे बढ़ेगी, यहां पर जो टाउनशिप विकसित होगी वह सब इसी श्री कृष्ण पुरी का हिस्सा होगा और पूरा क्षेत्र एक नई आभा के साथ आगे बढ़ेगा.’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का माफिया मुक्ति का जो अभियान था उसके क्रम में लोकरगंज के बाद कसारी-मसारी में भी अब माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के आशियाने बनेंगे.
यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी कहानी
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कभी माफिया अतीक अहमद और माफिया अशरफ जिस जमीन पर पैर रखते थे वह उनकी हो जाती थी और राज्य सरकार उन माफियाओं के सामने घुटने टेक देती थी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रयागराज में अब कोई माफियागीरी करने का साहस नहीं करेगा और अगर करेगा तो वह मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर ले.’ उन्होंने चेतावनी दी कि किसी की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर उनकी पैतृक संपत्ति भी जब्त कर गरीबों के लिए आवास बनाने में इस्तेमाल की जाएगी.
‘प्रयागराज में हुआ करता था माफिया का आतंक’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय प्रयागराज में माफिया का आतंक था और लोग असुरक्षित महसूस करते थे, ऐसे में न तो विकास हो सकता है, न निवेश आ सकता है और न ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं. यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अपराध और अपराधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई गई. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कानून का राज स्थापित करना और उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाना है.
’86 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकरगंज में पहले 86 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए थे, जबकि कसारी-मसारी में पहले चरण में 602 और दूसरे चरण में 598 परिवारों को आवास देने की योजना है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, परियोजना पूरी होने पर करीब 1,200 परिवारों के छह हजार से अधिक लोग यहां रह सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टाउनशिप में बाजार, पार्क, खेलकूद की सुविधाएं और जिम भी बनाए जाएंगे तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण इन सुविधाओं का विकास करेगा.
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
3 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
13 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
22 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
23 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines