प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, 3 की मौत

Prayagraj Highway Road Accident: यूपी के प्रयागराज हाईवे पर कर्नाटक के श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 श्रद्धालु घायल हो गए।

Prayagraj Highway Road Accident

हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो ट्रैवलर

Prayagraj Highway Road Accident: यूपी में प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कर्नाटक के 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। वहीं इस हादसे में 14 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात 12 बजे की है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीकापुर कोतवाली के शेरपुर पारा के पास स्थित प्रयागराज हाईवे पर हुआ। सभी श्रद्धालु कर्नाटक के गुलबर्गा के रहने वाले हैं और वे गुलबर्गा से सीधे काशी गए थे। काशी से सभी लोग टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। टेंपो ट्रैवलर में कुल 22 लोग सवार थे। इस दौरान टेंपो जब शेरपुर पारा के पहुंची तो उसकी टक्कर ट्रक से हो गई।

विज्ञापन

News 24 Desk

मरने वालों में गुलबर्गा निवासी शिवपूजन 56, तनसया 45, और शिवराज 60 है। वहीं अनुरप्पा, राजाराम, प्रीति, शिवलीला, चंद्रकांता, चंद्रमा, महादेव, इंदु समेत 14 लोगों को इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार 13 श्रद्धालुओं को इलाज जिला हाॅस्पिटल में वहीं श्रद्धालु को गंभीर घायल होने पर मेडिकल काॅलेज में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ