बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है, आसपास के गांव और शहर जलमग्न हो सकते हैं। प्रयागराज में भी हर साल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों लोगों के घरों में पानी घुस जाता है, कई मंदिर डूब जाते हैं। लेकिन इसी बीच एक दरोगा के वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, जब गंगा नदी का पानी दरोगा के घर की चौखट तक पहुंचा तो वह पूजा-अर्चना करने लगे। इसके बाद पानी पूरे घर में भर गया।
दरोगा जी के तीन वीडियो हो रहे वायरल
दरोगा के कई वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में दरोगा चौखट पर खड़े होकर गंगा नदी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, फूल बरसा रहे हैं और दूध चढ़ा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि “गंगा मां ने दर्शन दे दिया।” दरोगा का नाम चंद्रदीप निषाद है और वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। यह वीडियो वायरल हुआ तो इसके कुछ ही देर बाद उनके कई और वीडियो सामने आ गए।
एक अन्य वीडियो में वह अपने घर में भरे गंगा के पानी में नहाते और घर के सामने तैराकी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं, “गंगा मां, आपने मेरे घर में आगमन किया है। 67 करोड़ देश की जनता ने आपका दर्शन किया है और आप मेरे घर तक आई हैं, यह मेरा सौभाग्य है।”
यहां देखें वायरल वीडियो
दरोगा का तीसरा वीडियो भी वायरल है। इस वीडियो में वह अपने चौखट तक भरे गंगा नदी के पानी में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दरोगा जी पानी में ऐसे लेटे हुए हैं जैसे किसी बिस्तर पर हों। वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कुछ लोग इसे मां गंगा के प्रति उनकी भक्ति बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह दिखावा है और वायरल होने का नया तरीका!
यह भी पढ़ें : नदियों में उफान, डूबे गांव-शहर… पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
वीडियो के वायरल होने के पीछे एक कारण यह भी है कि जहां बाढ़ आने के बाद लोग परेशान हो जाते हैं, बड़ी संख्या में नुकसान होता है, वहीं दरोगा जी यह कहते हुए मस्त हैं कि उनके घर तक खुद मां गंगा चलकर आई हैं आशीर्वाद देने! वीडियो में वे गंगा मैया की आराधना करते हुए दिखाई दे रहे हैं और हाथ जोड़कर आभार प्रकट किए।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
49 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines