Prayagraj Road Accident: यूपी के प्रयागराज में बोलेरो बस से भिड़ गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं। हादसा देर रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिर गए। कई श्रद्धालु बोलेरो में ही फंस हुए थे। शव को बोलेरो से निकालने में ही 3 घंटे का समय लगा। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
बोलेरो की स्पीड ज्यादा थी
हादसे के बाद डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और कमिश्नर और तरुण गाबा मौके पर पहुंचे। अभी मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बस सवार लोग घायल हुए हैं। बस सवार एमपी के राजगढ़ के रहने वाले थे और संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया कि बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। बोलेरो की स्पीड ज्यादा थी। बस के चालक ने ब्रेक मारे थे, लेकिन बोलेरो बस से भिड़ गई।
ये भी पढ़ेंः इतिहास का सबसे बड़ा समागम बना महाकुंभ, पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार
गैस कटर से काटकर बाहर निकाले शव
मामले में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर देखा कि बोलेरो सवार बुरी तरह फंसे थे। हम लोगों ने उनको निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद हमने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गैस कटर से बोलेरो को काटा फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। बैग से मिले आधार कार्ड के आधार पर दो मृतकों की पहचान ईश्वरी प्रसाद और सोमनाथ दरी के तौर पर हुई है।
ये भी पढ़ेंः तेहरवीं पर लौट आया ‘मृत’ व्यक्ति, महाकुंभ भगदड़ में हुई थी मौत
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
45 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
22 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
23 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines