Prachi Nigam UP Board 10th Topper 2024: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 20 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए थे। 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया था। प्राची के हाई स्कूल में 98.50 प्रतिशत मार्क्स आए थे। हालांकि अपने नंबरों से ज्यादा प्राची अपने फेशियल हेयर को लेकर ट्रोल हो रही हैं। प्राची की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। ऐसे में अब प्राची ने ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है।
थोड़े कम नंबर आते- प्राची निगम
मीडिया से बातचीत के दौरान प्राची निगम ने कहा कि काश मैंने टॉप नहीं किया होता। अगर मेरे नंबर थोड़े से कम होते तो मेरी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल ना होती और लोग मुझे ट्रोल ना करते। मेरी कामयाबी से ज्यादा चर्चा मेरी फोटो की हो रही है। इससे मैं काफी निराश हूं। प्राची निगम ने कहा कि कई लोगों ने मेरा पक्ष लिया और ट्रोलर्स की क्लास लगा दी, जो देखकर अच्छा लगा। जिस तरह से लोगों ने मेरी तस्वीर पर रिएक्ट किया मुझे बुरा महसूस हुआ लेकिन क्या कर सकते हैं। लोग जो सोचते हैं वही लिखते हैं, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।
सरकार करवाएगी इलाज
प्राची निगम की मां ममता निगम का कहना है कि प्राची के फेशियल हेयर हार्मोनल चेंज की वजह से आए है। उसका इलाज करवाने के लिए हमने डॉक्टर से संपर्क किया था लेकिन इसी बीच रिजल्ट आ गया और उसकी तस्वीर सब जगह फैल गई। हालांकि अब सरकार ने प्राची के इलाज का बीड़ा उठाया है और वो जल्द ही ठीक हो जाएगी।
पिता को है बेटी पर नाज
प्राची निगम के पिता चंद्र प्रकाश निगम का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर फक्र है और दोनों माता-पिता ने मिलकर प्राची का प्रोत्साहन बढ़ाया है। प्राची पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। प्राची का कहना है कि वो IIT करेंगी।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines