हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बिजली कटौती से हाहाकार, गर्मी में कटी पूरी रात

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बीती रात बिजली कटौती ने लोगों को जमकर रूलाया। तेज बारिश के दौरान मेन एचटी लाइन में फाल्ट आने की वजह से सेक्टर 37 समेत कई अन्य सेक्टरों में पूरी रात लाइट नहीं आई।

विज्ञापन
Electricity Crisis

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बीती रात बिजली कटौती ने लोगों को जमकर रूलाया। तेज बारिश के दौरान मेन एचटी लाइन में फाल्ट आने की वजह से सेक्टर 37 समेत कई अन्य सेक्टरों में पूरी रात लाइट नहीं आई। रात 3 बजे से मैसेज आना शुरू हुआ कि 2 घंटे में लाइट आ जाएगी। यह सिलसिला आज सुबह 12 बजे तक चला। पूरी रात लाइट नहीं आने की वजह से लोग सो नहीं पाए। गर्मी में पूरी रात काटने की वजह से इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा।

स्कूल नहीं गए बच्चे
पूरी रात लाइट नहीं होने की वजह से बच्चों की नींद पूरी नहीं हुई। आज बच्चे स्कूल नहीं जा सके। बारिश के दौरान बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। बारिश के दौरान शहर के लोगों को अक्सर बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है। आए दिन बिजली कट जाती है।

बिल पूरा, सुविधा अधूरी
सेक्टर में रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि एनपीसीएल बिल तो पूरा वूसलता है, लेकिन सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रहा है। दिन हो या रात हर समय बिजली कटौती से लोगों को दो चार होना पड़ता है। बुधवार पूरी रात बिजली कटी रही। ऐसे में सुबह आफिस और स्कूल जाने वालों को खासा दिक्कत हुई।

नहीं चला पंप
बिजली नहीं आने की वजह से सुबह पानी सप्लाई के दौरान लोगों के घरों में मोटर पंप नहीं चला। इस वजह से पानी की टंकी भी खाली रह गई। किचन में खाना बनाने वाली महिलाओं को भी समस्या से दो चार होना पड़ा।

एनपीसीएल का पक्ष
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि मेन केबल में फाल्ट आने की वजह से ऐसा हुआ है। पूरी रात टीम ने काम किया है। तब जाकर सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। यह तकनीकी समस्या है जिसका पता चलते ही तत्काल समाधान किया गया।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: AI कैमरों से होगी नोएडा एयरपोर्ट की निगरानी, तीन हिस्सों में बंटा पूरा परिसर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें