पार्टी से बाहर किए जाने के बाद पूजा पाल सपा पर हमलावर हैं। विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करने के बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने पति की हत्या, उनके हत्यारों और अतीक अहमद को लेकर कई बातें कहीं, लेकिन अब पूजा पाल ने सीधे अखिलेश यादव पर हमला बोला है और उनसे सवाल पूछे हैं।
पूजा पाल ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा है कि मैंने बहुत प्रयास किया कि आप हमारे पति के हत्यारों को उनके किए की सजा दिलवाएंगे लेकिन उत्तरोत्तर प्रयासों के बावजूद सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय जनता पार्टी में चाहे जितना बड़ा अपराधी हो, उसे सजा दी जाती है, ऐसा एहसास हमें होने लगा और इसका परिणाम हम और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेशवासियों ने देखा, जब मेरे पति के हत्यारों और उनके परिवारवालों को दंड मिला। तब समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार के प्रत्येक सदस्य ने मेरे पति के हत्यारे के पक्ष में सदन से सड़क तक आवाज बुलंद की। इसी कारण मुझे आपकी नीतियों से भरोसा उठ गया।
‘आपने और आपकी पत्नी ने दिया बीजेपी को वोट’
उन्होंने लिखा कि आपने मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मैं बस चाहती थी कि उत्तर प्रदेश की जनता, विशेषकर पिछड़े, अति पिछड़े और दलित यह देख लेते कि मुझे निकाला क्यों गया? कम से कम गुनाहों की जानकारी देते हुए मेरा पक्ष तो सुना गया होता। यदि आपने मुझे भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी को वोट देने के कारण निष्कासित किया है तो मैं पूछना चाहती हूं कि हाल ही में आपने स्वयं कांस्टीट्यूशनल क्लब, दिल्ली के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को वोट दिया है तो आप मुझे सजा कैसे दे सकते हैं? यह आपका अहंकार ही है कि एक विधवा, अति पिछड़ी जाति की बेटी में आपको गुनाह दिखता है, और जब वही ‘गुनाह’ आपकी पत्नी स्वयं करती हैं, तो वह गुनाह नहीं होता। आप, आपकी पत्नी और आपकी पूरी पार्टी ने कई बार भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है और ऐसा करवाया भी है।
पूजा पाल ने सवाल किया कि अगर आप अपने स्वार्थ में ऐसा कर सकते हैं तो एक नौ दिन की विवाहिता बेटी, जो विधवा हो गई, यदि उसे किसी ने न्याय दे दिया और हमने मात्र धन्यवाद दिया, तो मुझे पार्टी से निकाल दिया जाता है जबकि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। मुझे मां भगवती और मेरे आराध्य शिवजी ने ताकत दी है। आप अतीक अहमद जैसे पापी के आगे झुक गए होंगे, लेकिन इतने वर्षों में मैं कभी किसी माफिया के सामने न झुकी हूं और न झुकूंगी।
यह भी पढ़ें : नवजात का शव झोले में लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा पिता, प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसूता को नहीं मिला इलाज
पूजा पाल ने कहा कि मुझे जिस तरह बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिए छोड़ दिया गया है, उससे समाजवादी पार्टी के अपराधी अनुयायियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है। संभव है कि मेरे पति की भांति मेरी भी हत्या हो जाए। यदि ऐसा होता है, तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या का वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव को ही माना जाए।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
29 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
7 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines