शंकराचार्य के माघ मेला छोड़ने से यूपी में गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के बिना स्नान लौटने के मुद्दे ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर सनातन परंपरा तोड़ने और संत समाज को आहत करने का गंभीर आरोप लगाया.पढ़िए उत्तर प्रदेश से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-01-28T175407.540

मौनी अमावस्या से स्नान की विवाद को लेकर ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्टेस्वरा नंद आज मांग मेले से प्रस्थान कर गए. बिना स्नान किये शंकराचार्य के चले जाने के मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि भाजपा के दंभ ने अनादिकाल से चली आ रही सनातनी परंपरा को तोड़ दिया है और अब विश्व का सनातन समाज न सिर्फ इससे आहत है बल्कि अनिश्चित भाई से आशंकित भी है.

विज्ञापन

बीजेपी चाहती तो शंकराचार्य को त्रिवेणी संगम का स्नान करवा सकती थी

अखिलेश यादव ने यह भी कहा है कि बीजेपी और उसके संगी साथी चाहते तो सत्ता की हनक और अपने अहंकार को त्याग कर अपने कंधों पर उनकी पालकी उठाकर उन्हें त्रिवेणी संगम स्नान करवरकर उनका मन रख सकते थे लेकिन भाजपाइयों को अपनी शक्ति का घमंड है.

विज्ञापन

अखिलेश ने यह भी कहा कि संतों का मन दुखी करके कोई भी सुख नहीं पा सकता कोई भी राजनीतिक पद संतों के मान से बड़ा नहीं हो सकता अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सनातन की भी सही नहीं है यही नहीं बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने यह भी कहा कि हमारे महाकाव्य का भी यही मूलभूत संदेश है की घमंड के दंड से कभी भी कोई दुर्जन नहीं बच सकता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ