Policeman harassed women after marriage: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक युवक द्वारा मामला सामने आया है। आरोपी मथुरा जीआरपी में सिपाही है।वह फिरोजाबाद में रहने वाली युवती को पिछले छह सालों से परेशान कर रहा था। मिलने का दबाव बनाता, युवती के मना करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था। युवती की शादी हो चुकी है। शादी के बाद भी आरोपी युवती को फोनकर मिलने का दबाव बनाने लगा, जब युवती ने मना किया, तो आरोपी सिपाही, महिला के ससुराल पहुंच गया। और ससुराल वालों को महिला की अश्लील तश्वीर दिखा बदनाम करने की कोशिश की।
पीड़िता ने आरोपी से परेशान अपने परिजन को बताया, तो महिला के चाचा ने सिपाही को समझाया तो आरोपी ने महिला के चाचा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला के परिजनों ने नजदीकी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी को आरोपी अजय परेशान करता है। भतीजी की ससुराल में जाकर युवती के गलत फोटो दिखाता है और बदनाम करता है। आरोपी को इस तरह भतीजी को बदनाम नहीं करने के लिए हिदायत दी तो आरोपी अजय ने मारपीट कर दी। लात घूंसों से पीटने लगा।
वहीं सिपाही ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बाइक से मटसेना जा रहा था तभी फुलाइची पर रोककर आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
52 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines