हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: प्रयागराज के मुस्लिम हाॅस्टल में पुलिस की छापेमारी, 30 बम और 2 असलहे बरामद

विज्ञापन
पुलिस रेड में बरामद बम और असलहे

UP News: प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विवि के मुस्लिम हाॅस्टल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को 30 सुतली बम, दो कारतूस और दो असलहे मिले। छात्रों के दो गुटों में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंची थी। वहीं हाॅस्टल में इतनी बड़ी विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झगड़े की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। इस दौरान 30 सुतली बम, 2 असलहे और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि इसी हाॅस्टल के एक कमरे उमेश पाल हत्याकांड का एक आरोपी सदाकत खान रहता था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इसी हाॅस्टल के रुम नंबर 36 में मीटिंग की साजिश रची गई थी।

कमरा नं. 36 में बनी थी उमेश पाल के हत्या की साजिश

वहीं वारदात में शामिल सदाकत खान गाजीपुर का रहने वाला था। बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल प्रयागराज कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे थे। उसी दौरान उन पर माफिया डाॅन अतीक अहमद के गुर्गों ने हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। डाॅन अतीक अहमद का तीसरा बेटा इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकत्र्ता था। पुलिस ने इसके बाद एक-एक कर सभी आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें