Police Officer Gangrape With Woman In Prayagraj: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित महिला ने दारोगा और दोस्तों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने धमकी भरी काॅल के संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए दारोगा से संपर्क किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए प्रयागराज के सहायक आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि दारोगा सुधीर पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल उसकी जांच चल रही है। मामला 21 सितंबर का है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार मामला 21 सितंबर का है। महिला ने बताया कि जब वह इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी की ओर जा रही थीं तो उसकी मुलाकात दारोगा सुधीर पांडेय से हुई। जो अपनी कार में बैठे थे। दारोगा ने बताया कि उसने धमकी भरा काॅल करने वाले शख्स की पहचान कर ली है। महिला ने बताया कि दारोगा ने उसे जबरन कार में बैठा दिया और रास्ते में नशीला पेय पदार्थ पिलाया। महिला पेय पदार्थ पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद दारोगा ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म किया।
लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि चौकी लौटते समय दारोगा नशे में था और उसने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद एसआई समेत तीनों लोग शिकायत नहीं करने का दबाव बनाने लगे।
दारोगा सस्पेंड, पुलिस कर रही जांच
महिला इस मामले के संबंध पुलिस अधिकारियों से मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दारोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 354 डी, 376, 506 और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
39 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines