Noida News: दिल्ली-एनसीआर में चोरी करने वाली चूहा गैंग का खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए गैंग के लीडर समेत 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कैमरे, घड़ियां, तांबे के और सोने के सामान, सोने और डायमंड की ज्वेलरी, कई मूर्तियां बरामद हुईं। इतना ही नहीं इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। पुलिस ने सभी सामान के साथ वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार को जब्त कर लिया। डीसीपी ने बताया कि दोनों बदमाश नोएडा के साथ ही पूरे एनसीआर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
इसलिए नाम है चूहा गैंग
नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशील और जुबैर को पकड़ा है। घायल होने की वजह से जुबैर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि अपने छोटे कद का होने के कारण बदमाश मशील छोटे सी जगह से आसानी से घरों मे घुस जाता था। इसलिए वारदात को अंजाम देने के समय वही लीड करता था। पुलिस की पूछताछ में मशील ने बताया गया कि जुबैर से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी।
यह भी पढ़ें: Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर में दो जगह एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
बंद घरों की ऐसे करते थे रैकी
जुबैर ने बताया कि पहले वह एसी ठीक करने का काम करता था। कोरोना में लॉकडाउन के बाद से चोरी करने लगा। तब वह एक चोरी में पहली बार जेल गया था। जेल से आने के बाद वह टैक्सी चलाने लगा। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि टैक्सी चलाने के दौरान ही वह बंद घरों की रैकी कर कीमती सामान की चोरी करने लगा। टैक्सी नंबर होने की वजह से लोग उसपर शक नही करते थे। टैक्सी में ही चोरी किया हुआ सामान लेकर चले जाते थे।
मंहगे शौक के लिए करते थे चोरी
डीसीपी ने बताया कि दोनों बदमाश साथ मिलकर नोएडा, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बंद घरों पर ताला लगा देखकर उनकी रैकी करते करते थे। फिर मौका मिलने पर कीमती सामान की चोरी करते थे। चोरी से जो सामान हाथ लगता था उसे चलते-फिरते कबाड़ियो को बेच देते थे। मिले पैसे से मौज मस्ती व महंगे शौक पूरा करते थे।
यह भी पढ़ें: UP: एनकाउंटर में ढेर हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों शूटर, 1-1 लाख रुपये था इनाम
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines