Noida Police Arrest snakes poison Smuggler: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सेक्टर-51 के सेफरन वेडिंग विला में हो रही रेव पार्टी के लिए सांप के जहर की तस्करी करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सेलिब्रिटी और बिग बॉस के विनर एल्विश यादव का नाम सामने आया है। बताया गया है कि नाम सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की जांच भी शुरू हो गई है।
6 तस्करों की हुई गिरफ्तारी, 9 जहरीले सांप बरामद
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 6 तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से पांच कोबरा, दो-दो मुंह वाले सांप, एक लाल सांप और एक अजगर को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक की बोतल में 25 ML सांप का जहर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त तस्करों के पास से बरामद हुए एक बैग में अलग-अलग पिंडियों में कुल 9 सांप बरामद हुए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद वन विभाग के एक अधिकारी बताया कि सांप के जहर का प्रयोग रेव पर्टियों में नशे के लिए उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें: ‘सौ करोड़ लोग खिलाफ… इसलिए फोन की जासूसी करा रहे’, अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
तस्करों से चल रही पूछताछ, जल्द हो सकती है और गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जिसे सांप का जहर दिया गया था। वहीं, सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्त में आए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह के अन्य लोगों के सक्रिय होने की बात भी सामने आ रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि गिरफ्त में आए सक्रिय सांप तस्कर मेट्रो सिटी में होने वाली रेव पार्टियों में जहरीले सांपों का जहर सप्लाई करके लाखों की कमाई करते थे। इतना ही नहीं, गिरफ्तार हुए तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे प्रतिबंधित प्रजाति के अजगरों को आसपास के जंगलों से नहीं बल्कि नेशनल पार्क से पकड़कर लाते थे और फिर भारी रकम में उन्हें बेच देते थे।
यह भी पढ़ें: बेटे की चाहत में ससुरालियों ने बहू को दिया दवाईयों का ‘ओवरडोज’, दोनों किडनियां हुईं फेल
यूपी के अन्य जिलों से जुड़े हैं तस्करों के तार
पुलिस ने आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद खुलासा करते हुए बताया कि दस ग्राम जहर की शीशी की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा की होती है। सांप के जहर की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करोड़ों रुपये में है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के बारे में जानकारी मिली है कि यह सांपों के जहर के साथ-साथ सांपों की भी तस्करी करते थे। पूछताछ में सामने आया है कि सांप बेचने से भी बड़ा धंधा जहर को रेव पार्टियों तक पहुंचाने का है। इतना ही नहीं, जहर की तस्करी के तार गाजियाबाद, मथुरा के तस्करों से जुडे़ हैं। जांच में पता चला है कि ये तस्कर गाजियाबाद के एक व्यक्ति को सांपों के जहर की सप्लाई करते थे। अब पुलिस उस शख्स की भी तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines