हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ऋषिकेश में खुलेआम पी शराब और सिगरेट तो मिलेगी ये सजा, पुलिस ने शुरू की सख्ती

ऋषिकेश में खुले में और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। कोटपा 2003 कानून के तहत अब 200 से 10,000 रुपये तक का जुर्माना और 5 साल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन

ऋषिकेश के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें लोग खुलेआम नदी के किनारे या सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करते दिखाई दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ कई बार आक्रोश भी व्यक्त किया, लेकिन अब ऋषिकेश में खुले में और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीर्थ नगरी गंगा घाटी ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पौड़ी पुलिस ने इसको लेकर तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू से संबंधित सामग्री बेचने और इस्तेमाल करने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान लागू कर दिया है।

पकड़े जाने पर होगी ये कार्रवाई 

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को 200 रुपये से 10,000 रुपये तक का जुर्माना और 5 साल की कैद तक का प्रावधान है। इसको लेकर पुलिस टीम इन दिनों जगह-जगह जागरूकता अभियान भी चला रही है। खास बात यह है कि 22 साल पहले लागू हुए इस कानून को पुलिस अब किस तरह अमल में लाती है।

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, मुनिकीरेती और तपोवन में गंगा तट और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, शराब और ड्रग्स आदि का सेवन करते हुए लोगों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब इस कानून का हवाला देकर सख्त कदम उठाने की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-देहरादून हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, खत्म हुआ परिवार

विज्ञापन

देखने वाली बात होगी कि पुलिस 20 साल पुराने कानून के सहारे खुले में धूम्रपान या शराब का सेवन करने वालों पर कैसे नकेल कसती है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है कि गंगा के किनारे और मंदिरों के सामने कई पर्यटक शराब पीते हैं और कचरा छोड़कर चले जाते हैं, जिससे परिसर में गंदगी फैलती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola