देहरादून: आजकल सोशल मीडिया पर रली डालकर लोगों के बीच मशहूर होने के शौक में इंसानियत और कायदा-कानून सब भूल जाते हैं, लेकिन पुलिस तो फिर पुलिस है। पुलिस का काम ही ऐसे लोगों को सबक सिखाना है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दो लोगों को पुलिस थाने पहुंचा दिया। अब इस वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
असल में शनिवार को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक को हाइवे पर बीच चौराहे चारपाई डालकर चादर ओढ़कर लेटे और दूसरे को वीडियो बनाते देखा गया। उन्होंने यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए इस वीडियो को बनाया था और जैसे ही उन्होंने यह वीडियो अपने पेज पर अपलोड किया, अन्य नेट यूजर्स के साथ-साथ यह पुलिस के भी संज्ञान में आ गया।
यह भी पढ़ें: देश के नाम की गलत स्पेलिंग देख सिंगापुर के डिप्लोमैट ने NDMC को एक्स पर बताई गलती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
रविवार को देहरादून पुलिस ने दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में आईटीबीपी चौकी के इंचार्ज संजीत कुमार से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक के बीच दून के शिमला बाईपास चौक पर चारपाई बिछाकर लोगों की जान जोखिम में डालने संबंधी शिकायत मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद केस दर्ज करके इन दोनों युवकों की तलाश की गई। रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों में से पटेल नगर इलाके के गांव सेवला कलां का गौरव कश्यप (चारपाई पर लेटा नजर आया) ई-रिक्शा चलाता है, वहीं मेहूंवाला के तेलपुर का रहने वाला उसका सहयोगह अब्दुल शमी (वीडियो बनाने वाला) कॉमर्शियल व्हीकल्स की ड्राइविंग का भाड़ा करता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के फैसले के बाद हटाए गए जज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘पता नहीं सरकार मेरे किस फैसले से परेशान थी’
पुलिस अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उनके द्वारा रील बनाने के लिए इस्तेमाल की गई चारपाई को भी केस प्रॉपर्टी बनाकर पुलिस चौकी लाया गया है। वहीं इस बारे में इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि गौरव कश्यप और अब्दुल शमी ने यह वीडियो दो अक्टूबर को शूट किया था, लेकिन इन्होंने इसे सात अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines