Pod Taxi: पॉड टैक्सी का सपना संजो रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके रूट को बड़ा किया जाएगा। दरअसल, पॉड टैक्सी को पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेवर फिल्म सिटी तक संचालित किया जाना था, लेकिन अब इसे जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक बढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों लखनऊ में उच्चस्तरीय मीटिंग हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश दिया।
कंपनियां 10 अगस्त तक कर सकती हैं आवेदन
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए पहले से ही ग्लोबल टेंडर जारी हो चुका है। इसके तहत कंपनियां 10 अगस्त तक पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बनाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। उसके बाद 16 अगस्त को बिड खोली जाएगी। पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बनाने की इच्छुक कंपनियां आवेदन 1 जुलाई से खुले हैं।
11 कंपनियों ने किया आवेदन
जानकारी के अनुसार, पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए 11 कंपनियों ने आवेदन किया है। इनमें एलएडंटी, सिस्टा फ्रांस, पीआरटी यूके, अल्टा पीआरटी, हुंडई कल्पतरू सीमेंस, टाटा, आईआरबी इंफ्राटेक्चर, इन्वेस्ट इंडिया और इंटामिन ट्रांसपोर्टेशन शामिल हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की लागत करीब 641 करोड़ रुपए आएगी, लेकिन रूट की लंबाई बढ़ने से लागत भी बढ़ जाएगी। पहले रूट की लंबाई 14.6 किलोमीटर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाया जाएगा।
क्या है पॉड टैक्सी
पॉड टैक्सी इलेक्ट्रिक और ऑटोमेटिक व्हीकल हैं। इन्हें निश्चित संख्या में यात्रियों के साथ सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए चलाया जाता है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines