Sansad Khel Mahakumbh: गोरखपुर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत के मायने समझाने के साथ उन्हें सरकार की स्पोर्ट्स को लेकर नीतियों और आशाओं को बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं श्री गोरखनाथ की पवित्र धरती को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। सांसद खेल प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं।’
उन्होंने कहा, ‘इस प्रतियोगिता में कुछ खिलाड़ियों को जीत मिली होगी तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा होगा। खेल का मैदान हो या जिंदगी का मैदान, हार-जीत लगी रहती है।’
हारे नहीं, कई अनुभवों को हासिल किया
पीएम ने कहा, ‘मैं खिलाड़ियों को यही कहूंगा कि आप यहां तक पहुंचे हैं, तो आप हारे नहीं हैं बल्कि आपने जीतने के लिए बहुत कुछ सीखा है। आपने ज्ञान अर्जन किया है, अनुभव प्राप्त किया है। यही तो सबसे बड़ी पूंजी है।’
स्पोर्टिंग पावर बनना है तो हमें नए रास्ते चुनने होंगे
मोदी ने कहा, ‘अगर भारत को दुनिया की श्रेष्ठ स्पोर्टिंग पावर बनना है तो हमें नए रास्ते चुनने होंगे। नई व्यवस्थाओं का निर्माण करना होगा। ये सांसद खेल महाकुंभ इसी तरह का एक नया मार्ग है। खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ये बहुत जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर निरंतर खेल प्रतियोगिता होती रहे।’
उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में बहुत सारा गुप्त और सुप्त सामर्थ्य है जो बाहर आने के लिए लालायित है। खेल की दुनिया में ऐसे सामर्थ्य को सामने लाने में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ की बड़ी भूमिका है। इन प्रतियोगिताओं से आगे बढ़कर कई खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।’
यहां कई प्रतिभाएं जो ओलंपिक में जीतेंगी
पीएम ने कहा, ‘आप में से ही ऐसी प्रतिभाएं निकलेंगी जो आगे जाकर ओलंपिक जैसे अंतराष्ट्रीय आयोजनों में देश के लिए मेडल जीतेंगी। मैं ‘सांसद खेल महाकुंभ’ को उस मजबूत नींव की तरह मानता हूं जिस पर भविष्य की बहुत भव्य इमारत का निर्माण होने जा रहा है। ‘
सीएम योगी बोले- इस मूवमेंट से युवा हुए जागरुक
वहीं समारोह को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट ने देश में खेल के प्रति आम युवा में एक नई जागरूकता पैदा की और आज किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का खिलाड़ी ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करता है, मेडल प्राप्त करके देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य करता है।’
यह भी पढ़ें: Aadi Mahotsav: पीएम मोदी बोले- आदिवासी बच्चे देश के किसी भी कोने में हों, उनकी शिक्षा और उनका भविष्य मेरी प्राथमिकता
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 hr ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
5 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
21 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
23 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines