Varanasi (Uttar Pradesh): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यह बीते 9 साल में उनका 41वां दौरा था। यहां आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने सिर्फ एक परिवार और एक पीढ़ी के लिए योजनाएं नहीं बनाई, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुधर जाए, इसको ध्यान में रखकर काम किया है।
पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों से लोगों की शिकायत थी कि वे योजनाएं AC कमरों में बैठकर बनाती थी। जमीन पर उन योजनाओं का क्या असर हो रहा है तब की सरकारों को पता नहीं चलता था। भाजपा ने लाभार्थियों से बात, संवाद किया। एक नई परंपरा शुरू की। इसका मतलब बेनिफिट भी डायरेक्ट और फीडबैक भी डायरेक्ट।
पहले गिने चुने लोगों के हित जाते थे साधे
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक जिन्होंने भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाई, वे लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं। आजादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का सही लाभ, सही मायनों में, सही लोगों तक पहुंच रहा है। पहले लोकतंत्र के बहाने गिने चुने लोगों के हित साधे जाते थे। भजापा सरकार में लाभार्थी वर्ग आज सच्चे सामाजिक न्याय और सच्चे सेक्युलरिज्म का उदाहरण बन गया है।
50 साल में राजधानी एक्सप्रेस सिर्फ 16 रूट पर चली
पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी लेकिन इतने सालों में यह राजधानी एक्सप्रेस सिर्फ 16 रूट पर चल पाई है। इसी तरह 30-35 साल पहले शताब्दी एक्सप्रेस इतने सालों बाद भी 19 रूटों पर सेवा दे रही है। इन ट्रेन से अलग वंदे भारत 4 सालों में 25 रूट पर चलनी शुरू हो गई है।
12 हजार करोड़ की 29 परियोजनाओं की दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 12,110 करोड़ की 29 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास रिमोट का बटन दबाकर किया। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत तृतिय ऋण प्राप्त वेंडरों को प्रमाण पत्र दिए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में मणिकर्णिका घाट और अन्य घाट के मॉडल का अवलोकन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शरद पवार को फैसले लेने का हक नहीं, प्रफुल्ल पटेल ने बगावत पर दी सफाई
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
3 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
19 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
21 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
23 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines