Global Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज लखनऊ के दौरे पर रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पूरे लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ये समिट तीन दिन तक पूरे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलेगा लेकिन मुख्य आयोजन लखऩऊ में होगा। 10 से 12 फरवरी तक होने वाले इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में पार्टनर देशों के साथ भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसमें करीब 430 से ज्यादा देशी और विदेशी कंपनियां औऱ 22 लाख करोड से ज्यादा के निवेश होने की संभावना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में 34 सत्र होंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समिट में बढ़ते और बदलते प्रदेश पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उद्घाटन सत्र 10 बजे से शुरू होकर 1 बजे तक चलेगा।
और पढ़िए – पीएम मोदी यूपी-महाराष्ट्र के दौरे पर, गहलोत पेश करेंगे बजट, RSS चीफ भागवत जाएंगे बिहार
पहले दिन के सत्र में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ-साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिडला और आनंद महिंद्रा भी सत्र को संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:30 बजे के करीब लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे करेंगे। इसके बाद करीब 10 बजे वो वृंदावन कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां वो करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इससके बाद 11:30 बजे के करीब पीएम अमौसी एयरपोर्ट से पीएम मोदी मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
23 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines