Dehradun News: उत्तराखंड में पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए क्षेत्र का दौरा करने के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे. इस दौरान देहरादून में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि ‘प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उनकी प्रदेशवासियों के बीच उपस्थिति प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाती है.’
पीएम ने आपदा प्रभावित, आपदा वीरों के सुने अनुभव और सुझाव
गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद पीएम उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए देहरादून पहुंचे हैं. हालाकिं खराब मौसम होने के चलते उनका उत्तराखंड़ में हवाई सर्वेक्षण रद्द हो गया. इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी देहरादून एयरपोर्ट से सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे. जहां समीक्षा बैठक जारी है. बैठक में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्र समेत सभी अधिकारी मौजूद हैं. इसके अलावा बैठक में 22 आपदा प्रभावित और 57 आपदा वीर भी मौजूद हैं. पीएम उनके अनुभवों और सुझावों को सुन रहें है. इस समीक्षा बैठक में उत्तराखंड़ राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा पर खास फोकस रहेगा.
यह भी पढ़ें- सावधान: लैंडस्लाइड, बादल फटने में बीता अगस्त, सितंबर में भी नहीं मिलेगी राहत, कैसा रहेगा मौसम?
खराब मौसम होने के कारण हवाई सर्वेक्षण रद्द
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक करने के लिए पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि देहरादून सहित उत्तराखंड के कई इलकों में गुरुवार को मौसम बिगड़ा हु़आ है. जिसके कारण पीएम मोदी का हवाई सर्वेक्षण को रद्द करना पड़ा है. इसके अलावा वह गेस्ट हाउस में बचाव और पुनर्वास की समीक्षा बैठक में भाग ले रहें है.
यह भी पढ़ें- बाढ़-बारिश पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संज्ञान लेकर केंद्र सरकार को भेजा नोटिस, 4 राज्यों से भी मांगा जवाब
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines