525th Birth Anniversary of Saint Meera Bai, मथुरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मथुरा में संत मीरा बाई की 525वीं जयंती के सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। संत मीरा बाई की स्मृति में यह कार्यक्रम सालभर होने वाले आयोजनों का प्रतिनिधित्व करेगा। इसी बीच आज शाम पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
ध्यान रहे, कृष्ण भक्ति धारा काल के जिक्र में मीरा बाई का नाम बड़े ही सम्मान के साथ आता है। उन्होंने अनके भजनों एवं छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनका जन्म आश्विन पूर्णिमा को माना जाता है। उनकी इसी 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन चल रहा है। गुरुवार को इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक हस्तियों ने शिकरत की।
यह भी पढ़ें: कौन थीं Fathima Beevi? जो बनीं देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज, कहती थीं- मैंने दरवाजा खोल दिया…
‘X’ पर भी श्रद्धा व्यक्त की थी मोदी ने
हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा था,’संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525 वीं जयंती पर मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। आज मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा’। जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो यहां स्थानीय सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अतिथिगण का स्वागत किया।
योगी ने कहा-9.5 साल में अनेक योजनाएं लागू
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य ने संत मीरा बाई की 525वीं जयंती के सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। पिछले 9.5 साल में उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार ने न केवल नए योजनाएं शुरू की हैं, बल्कि प्रभावी ढंग से लागू भी किया है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, केदार धाम और श्री राम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर चल रहे मौजूदा परिदृश्यों का भी जिक्र किया।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines