नई दिल्ली: महाकाल नगरी उज्जैन, बाबा केदारनाथ और स्वामी बदरीनारायण की यात्रा के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या (PM Modi In Ayodhya) जा रहे हैं। प्रधानमंत्री वहां योगी सरकार के भव्यतम दीपोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे।
इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वहां मौजूद रहेंगे। सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रोशनी से जगमग कर रही है। प्रधानमंत्री यहां पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे। इसके बाद सरयू नदी के किनारे आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वो ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री पीएम मोदी करीब ढाई घंटा अयोध्या में रहेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम?
- शाम 4.55 बजे: पीएम मोदी भगवान रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे।
- शाम 05.05 बजे: रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे।
- शाम 05.40 बजे: भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।
- शाम 06.25 बजे: सरयूजी घाट पर आरती करेंगे। शाम 06.40 बजे- दीपोत्सव में शामिल होंगे।
- शाम 07.25 बजे: ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।
आपको बता ये कि अयोध्या में यह छठा दीपोत्सव कार्यक्रम है, जिसका लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जबरदस्त रुप से तैयारी कर रही है। गौरतलब है अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन होता है। जब से राज्य में योगी सरकार आई है, तब से इस दिपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार की तरफ से हो रहा है।
दरअसल, अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पैड़ी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता रहा है और इस साल भी दिवाली पर 17 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाने की उम्मीद है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
पिछले साल दीपोत्सव में 9 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे। 2020 में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए 5.84 लाख दीये जलाए गए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
4 mins agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 hr agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
5 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
15 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines