PM Modi In Barabanki : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिग्गज नेता कड़ी धूप में लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
1. भारतीय जनता पार्टी ने दिनरात मेहनत करके उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। 4 जून बहुत दूर नहीं है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है।
2. नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं, इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं।
यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़-कौशांबी सीटों पर राजा भैया क्यों हैं न्यूट्रल? समझें 5 पॉइंट में सबकुछ
3. आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन मैदान में है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये इंडी वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरने शुरू हो गए हैं।
4. यहां जो बबुआ यानी समाजवादी शहजादे हैं, अब उन्होंने एक नई बुआ की शरण ली है। उनकी ये नई बुआ बंगाल में है। अब उनकी बंगाल वाली बुआ ने इंडी गठबंधन वालों को कहा है कि मैं आपको बाहर से सपोर्ट करूंगी।
5. इंडी गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर हमारे खिलाफ पंजाब में बोला। पीएम पद को लेकर ये सब मुंगेरी लाल को भी पीछे छोड़ रहे हैं।
6. इनके सपनों की इंतहा देखिए, कांग्रेस के एक नेता ने कहा दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया, बस आंसू नहीं निकले, लेकिन दिल के सारे अरमान बह गए।
7. 100 CC के इंजन से आप 1,000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या? आपको विकास की तेज रफ्तार चाहिए तो वो सिर्फ दमदार सरकार ही दे सकती है… भाजपा सरकार ही दे सकती है।
8. सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए, तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे।
यह भी पढ़ें : वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा
9. जब संविधान बना, तब संविधान सभा ने निर्णय किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन दस साल पहले इन लोगों (कांग्रेस) ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की थी। कर्नाटक में तो इन्होंने ये कर भी दिया है। वहां इन्होंने सब मुसलमानों को रातों-रात OBC बना दिया।
10. बिहार के इनके चारा घोटाले के चैंपियन, जो अभी जेल से तबीयत के बहाने बाहर घूम रहे हैं। वो तो यहां तक कह रहे हैं कि पूरा का पूरा आरक्षण अब मुसलमानों को मिलना चाहिए। इसका मतलब दलित, आदिवासी और पिछड़ों के पास कुछ नहीं बचेगा।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines