नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में शनिवार को वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में महीनेभर चलने वाले ‘काशी तमिल संगमम’ का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। तमिल संगम को लेकर काशी नगरी में भी उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर समेत वाराणसी के घाटों पर साज-सज्जा और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यहां के लोग पारंपरिक अभिवादन ‘हर हर महादेव’ के साथ-साथ तमिल में ‘वणक्कम’ (नमस्ते) संबोधित कर रहे हैं।
दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। महीने भर चलने वाले कासी तमिल संगमम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री तिरुक्कुरल और कासी-तमिल संस्कृति पर पुस्तकों का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री के तमिलनाडु के 200 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत करने की भी संभावना है।
लगाए गए हैं 75 स्टॉल
16 दिसंबर तक चलने वाले काशी तमिल संगम में कुल 75 स्टॉल लगाए गए हैं, जो कृषि, संस्कृति, साहित्य, संगीत, भोजन, हथकरघा और हस्तकला, लोक कला के माध्यम से दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच सेतु का काम करेंगे। इन उत्पादों में तमिलनाडु के जीआई और ओडीओपी उत्पाद भी शामिल हैं। काशी के कुछ कारीगर भी जीआई उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
17 नवंबर से 16 दिसंबर तक आयोजन
शिक्षा मंत्रालय द्वारा संस्कृति, कपड़ा, रेलवे, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना और प्रसारण जैसे अन्य मंत्रालयों और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से काशी तमिल संगमम का आयोजन 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक वाराणसी में किया जा रहा है। इस दौरान तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों का नजारा देखने को मिलेगा।
ये है उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों क्षेत्रों के विद्वानों, छात्रों, दार्शनिकों, व्यापारियों, कारीगरों, कलाकारों और जीवन के अन्य क्षेत्रों के लोगों को एक साथ आने, अपने ज्ञान, संस्कृति और प्रथाओं को साझा करने और एक दूसरे के अनुभव से सीखने का अवसर प्रदान करना है। आईआईटी मद्रास और बीएचयू कार्यक्रम के लिए दो कार्यान्वयन एजेंसियां हैं। छात्रों, शिक्षकों, साहित्य, संस्कृति, कारीगरों, आध्यात्मिक, विरासत, व्यवसाय, उद्यमियों, पेशेवरों और अन्य जैसे 12 श्रेणियों के तहत तमिलनाडु के 2500 से अधिक प्रतिनिधि आठ दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines