PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 1780 करोड़ की सौगात, बोले- आज काशी का विकास दुनिया देख रही है
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

PM Modi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को पीएम मोदी ने दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) पर ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित करने के बाद काशी को 1780 करोड़ रुपये की सौगात दीं।
काशी के विकास की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है। जो भी यहां ये जा रहा है वे नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। 8-9 साल पहले जब काशी के लोगों ने अपने शहर के कायाकल्प का संकल्प लिया था तो बहुत लोग ऐसे थे जिन्हें आशंकाएं थी कि बनारस में बदलाव नहीं हो पाएगा काशी के लोग सफल नहीं हो पाएंगे:… pic.twitter.com/w0lWxtD49j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
प्रधानमंत्री जी जब भी काशी आते हैं तो काशी के लिए कुछ ना कुछ एक नई सौगात लेकर आते हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। काशी नव्य और भव्य बन चुकी है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/7gmDk0C0Ls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
#WATCH वाराणसी: PM मोदी ने 'स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी' योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उ.प्र. CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ मौजूद रहीं।
(वीडियो सौजन्य: DD) pic.twitter.com/uEwGqAODyV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
आज भारत में TB के मरीजों की संख्या कम हो रही है। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर को TB मुक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मैं इस सफलता को प्राप्त करने वाले लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/bFI1vMolN0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया, वो वाकई अभूतपूर्व है। भारत के ये प्रयास पूरे विश्व को इसलिए भी जानने चाहिए क्योंकि ये टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल है। बीते 9 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में अनेक मोर्चो… pic.twitter.com/9nwWK8afBb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
वाराणसी: PM मोदी ने 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में बटन दबाकर भारत में टीबी को खत्म करने के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की। pic.twitter.com/WTHw3brVKR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
A resolution was taken by the World Health Organisation in 2018 to make the world TB-free by 2030. In this connection, PM Modi took forward the resolution to make India TB-free by 2025 — today, we are near it: UP CM Yogi Adityanath at 'One World TB Summit' in Varanasi pic.twitter.com/cQwbn2xGr3
— ANI (@ANI) March 24, 2023

भारत में सालाना 24 लाख टीबी के केस पाए जाते हैं। इनकी जिंदगियों को बचाने का प्रयास करते हुए 2018 में PM मोदी ने देश और दुनिया के सामने 2025 के अंत तक भारत को टीबी मुक्त करने की प्रतिबद्धता रखी थी।जबकि पूरे विश्व ने 2030 का लक्ष्य रखा था:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया pic.twitter.com/ERMHyw1KMc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
PM Narendra Modi arrives at Rudrakash Convention Centre in Varanasi, Uttar Pradesh
PM Modi will shortly address the 'One World TB Summit' here. pic.twitter.com/Mxgkqjznmq
— ANI (@ANI) March 24, 2023
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/Qrb5cezj7j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
वाराणसी: PM मोदी आज संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 1780 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे एक स्थानीय ने बताया, "4 किलोमीटर के रोपवे को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।" pic.twitter.com/cdybFSrlAJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
आदरणीय PM श्री @narendramodi जी के उ.प्र. के प्रति विशेष लगाव का सुफल है कि समर्थ व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्प साकार हो रहा है।
आज काशी की दिव्य धरा से प्रधानमंत्री जी देश व उ.प्र. को विभिन्न विकास परियोजनाओं से अभिसिंचित करेंगे।
आपका स्वागत!https://t.co/OCDRCfS6sb
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 24, 2023
प्रधानमंत्री मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में कार्यक्रम के दौरान 1780 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक पैसेंजर रोपवे का भी शिलान्यास करेंगे। परियोजना की लागत लगभग 645 रु होने का अनुमान है। रोपवे प्रणाली पांच स्टेशनों के साथ 3.75 किलोमीटर लंबी होगी।
पीएम नमामि गंगे योजना के तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जो 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। खेलो इंडिया योजना के तहत सिगरा स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य के फेज 2 और 3 का भी पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाए जाने वाले सेवापुरी के इसरवार गांव में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री भरथरा गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
जल जीवन मिशन के तहत, पीएम मोदी 19 पेयजल योजनाओं को समर्पित करेंगे, जिससे 63 ग्राम पंचायतों में 3 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पीएम मिशन के तहत 59 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: