हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi UP Visit Update: गोरखपुर स्टेशन से पीएम मोदी ने यूपी और राजस्थान की वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

PM Modi UP Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर दौरे पर हैं। यहां पीएम गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण करें।

PM Modi UP Visit Update:-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से जोधपुर से अहमदाबाद साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद पीएम गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरुस्कार से सम्मानित किया है। गांधी जी का गीता प्रेस से भावनात्मक जुड़ाव था। एक समय में गांधी जी कल्याण पत्रिका के माध्यम से गीता प्रेस के लिए लिखा करते थे। मुझे बताया गया कि गांधी जी ने ही सुझाव दिया था कि कल्याण पत्रिका में विज्ञापन न छापे जाएं। कल्याण पत्रिका आज भी गांधी जी के सुझाव का शत प्रतिशत अनुसरण कर रही है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारे पुस्तकालय को जलाया था। अंग्रेजों के समय में गुरुकुल और गुरु परंपरा को नष्ट कर दिया गया था। हमारे पूज्य ग्रंथ गायब होने लगे थे और जो प्रिंटिंग प्रेस भारत में थे, वह महंगी कीमतों के कारण सामान्य लोगों की पहुंच के बाहर थे। जब मूल्यों और आदर्शों के स्रोत ही सूखने लगे, तो समाज का प्रवाह अपने आप ही थमने लगता है।
  • गीता प्रेस के समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी नौसेना के झंडे पर गुलामी के प्रतीक चिह्न को ढो रहे थे। हमने अपनी धरोहरों, भारतीय विचारों को वह स्थान दिया जो मिलना चाहिए, इसलिए भारत की नौसेना के झंडे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के समय का निशान दिखाई दे रहा है। गुलामी के दौर का राजपथ, कर्तव्यपथ बनकर कर्तव्य भाव की प्रेरणा का एहसास दे रहा है।

  • गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नेपाली भाषा में अनुवादित सचित्र शिव महापुराण का अनावरण किया गया।

  • गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी आदित्यनाथ है। समारोह में शामिल होने से पहले पीएम ने प्रेस का भ्रमण किया।

  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने की तैयारी पूरी है। स्टेशन पर नृत्य और संगीत का माहौल है। कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी यहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

गीता प्रेस के लिए रवाना हुए पीएम

  • गोरखपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी का काफिला गीता प्रेस कार्यालय के लिए रवाना हो गया है। रास्ते में स्वागत के लिए खड़े लोगों ने फूल वर्षा के साथ पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने अपनी गाड़ी को धीमा करके लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
  • पीएम मोदी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। बताया गया है कि इसके बाद पीएम मोदी गीता प्रेस जाएंगे। फिर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

पीएम मोदी के आने से पहले गुरुवार को सीएम योगी ने 498 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले रेलवे स्‍टेशन के पुनर्विकास की तैयारियों और मॉडल को भी देखा। उन्‍होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। इस दौरान सीएम के साथ गोरखपुर सांसद रविकिशन, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे थे।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें