PM Modi Aligarh rally Live Updates: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि पहले हज कोटा रिश्वत लेकर दिया जाता था। जिसके कारण आपस में लड़ाई होती थी। सिर्फ प्रभावशाली लोगों को ही ये कोटा मिल पाता था। जिसके बाद उन्होंने ही सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात कर मुस्लिम भाई-बहनों का कोटा बढ़ाने की मांग की थी। उनकी मांग पर न सिर्फ कोटा बढ़ाया गया, बल्कि वीजा नियमों को भी आसान कर दिया गया।
पहले मुस्लिम माताएं और बहनें अकेले हज पर नहीं जा सकती थीं। लेकिन सरकार ने इनको बिना मेहरम हज पर जाने की अनुमति दी। पीएम ने कहा कि उन्हें इन बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है।
एक तीर से कई निशाने साधे
मोदी ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से एक साथ विपक्ष पर कई हमले किए। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि के लिए वोट मांगे। नुमाइश ग्राउंड में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग निराशा में डूब चुके हैं। ये लोग मोदी की विकसित भारत बनाने की बात पर सवाल पूछते हैं। कहते हैं क्यों मोदी भारत को दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी ताकत बनाना चाहता है? इन लोगों को अपना परिवार और सत्ता का लोभ दिखता है। ये लोग जनता से छलावा करते हैं।
मोदी ने राधे-राधे से भाषण शुरू किया। मोदी ने कहा कि जब वे इससे पहले अलीगढ़ आए थे, तो जनता से कांग्रेस और सपा के परिवारवाद और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री पर ताला लगाने की अपील की थी। आपने ऐसा ताला लगाया, इसकी चाबी आज तक दोनों शहजादों को नहीं मिली है। आपके पास अच्छे भविष्य और विकसित भारत की चाबी है। देश को गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का टाइम आया है। इसलिए मोदी की सरकार फिर बनाएं।
यह भी पढ़ें: ‘मां और पत्नी नहीं लगातीं सिफारिश’, निजी जीवन पर खुलकर बोले सीएम भगवंत मान
देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। आप सभी काम छोड़कर वोट करें। पहले जम्मू में अलगाववादी शान से जीते थे। सेना पर पत्थर चलाते थे। लेकिन 370 हटने के बाद अब बदलाव आया है। सपा सरकार का ट्रेडमार्क दंगे, हत्या, गैंगवार और फिरौती था। लेकिन अब योगी की सरकार में अपराधियों में हिम्मत नहीं कि वे शांति को बिगाड़ दें। कांग्रेस और सपा ने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की। मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
27 mins agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
13 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
14 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
21 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
22 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
22 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
23 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines