PM Modi Visit Uttarakhand: पीएम मोदी की 'Chola Dora' ड्रेस चर्चा में, किसने बनाई, क्या है खासियत...जानें सबकुछ

modi uk

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा की महिलाओं से किया अपना वादा निभाया। शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान, भारत के प्रधानमंत्री ने चोला डोरा पहना। यह हाथों से निर्मित पारंपरिक पोशाक पहन थी। पीएम मोदी द्वारा ऐसे कपड़े पहनने का वादा किया गया था।

विज्ञापन

चंबा की महिलाओं द्वारा बनाई गई उक्त पोशाक प्रधानमंत्री को उनकी हाल की हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान उपहार में दी गई थी। हाथ से बनी ड्रेस को पीएम ने अपने अगले दौरे में पहनने का वादा किया था।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने सबसे पहले केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूजा-अर्चना की। उनके द्वारा केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला भी रखी गई।

https://twitter.com/ANI/status/1583319922603888640

विज्ञापन

केदारनाथ में रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा और गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से घटकर केवल 30 मिनट हो जाएगा। हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा के समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक ही सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।

अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान उनका आदि गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल भी जाने का कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री वहां मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करने गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1583318516538626049

इसके बाद अब मोदी बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं और मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना कर नदी तट पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। दोपहर बाद वह बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अराइवल प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ