Dehradun News: उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 930 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी.
28000 से अधिक किसानों को भेजी 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28000 से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी की. प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है उनमें अमृत योजना के अंतर्गत देहरादून के 23 क्षेत्रों में जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में एक विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र और नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने जल-क्षेत्र से संबंधित दो प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी. सोंग बांध पेयजल परियोजना जो देहरादून को 150 एमएलडी (प्रति दिन दस लाख लीटर) पेयजल की आपूर्ति करेगी.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास में भव्य रूप से मनाया गया इगास पर्व, बोले CM धामी पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा
नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना
इसके अलावा नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला रखी. यह परियोजना पेयजल उपलब्ध कराएगी, सिंचाई में सहायता करेगी और बिजली उत्पादन करेगी. जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना और नैनीताल में एक अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र शामिल हैं. उत्तराखंड का रजत जयंती समारोह रविवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया. राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के लिए वन अनुसंधान संस्थान में भव्य व्यवस्था की गई है. समारोह में कम से कम एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- ‘जंगलराज में बिहार बर्बाद हुए, उद्योग, धंधे-बंद हुए…’, सीतामढ़ी रैली में महागठबंधन पर बरसे पीएम मोदी
संबंधित खबरें
'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं?' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
16 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines