Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज (Ganga Vilas Cruise) का शुभारंभ करेंगे। वाराणसी से लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों में 27 नदी के रास्ते 3,200 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा। वाराणसी के रविदास घाट पर क्रूज तैयार है, जहां 31 यात्री 50 स्थानों से होते हुए 51 घंटे की यात्रा पर निकलेंगे।
40 चालक दल सदस्यों से साथ निकलेगा क्रूज
एमवी गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise:) में 36 पर्यटकों की क्षमता और सभी सुविधाओं के साथ तीन डेक और बोर्ड पर 18 सुइट हैं। क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लाइब्रेरी समेत अन्य चीजें हैं। स्विट्जरलैंड और जर्मनी के 31 यात्रियों का एक समूह क्रूज पर सवार हुआ है और जहाज के 40 चालक दल के सदस्यों के साथ यात्रा पर निकलेगा।
पर्यटन के क्षेत्र में विकास में मिलेगी मदद
क्रूज शिप के चेयरमैन राज सिंह ने बताया, “क्रूज 27 नदियों से होकर गुजरेगा। इससे बांग्लादेश के साथ संपर्क बेहतर होगा।” इस बीच, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने यह सब संभव कर दिया है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत गंगा विलास परियोजना भी अधिक प्रतिस्पर्धा को आमंत्रित करेगी और पर्यटन क्षेत्र के विकास में योगदान देगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, क्रूज 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा करेगा। यह कुल 51 दिनों का सफर होगा, जिसमें विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान, नदी घाट और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के ढाका और अंत में असम के गुवाहाटी तक की यात्रा की जाएगी।
लक्जरी क्रूज का मार्ग होगा ऐसा
51 दिन की यात्रा में गंगा विलास लग्जरी क्रूज बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इसके बाद यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे डिब्रूगढ़ जाएगा। गंगा विलास लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों से होते हुए 3,200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगा।
क्रूज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम की कुल 27 नदियों से होकर गुजरेगा। यह तीन प्रमुख नदियों गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र को भी कवर करेगा।
क्रूज बंगाल में भागीरथी, हुगली, विद्यावती, मालता और सुंदरबन नदी प्रणालियों में प्रवेश करेगा। बांग्लादेश में, यह बांग्लादेश में मेघना, पद्मा और जमुना से होकर गुजरेगा और फिर असम में ब्रह्मपुत्र में प्रवेश करेगा।
क्रूज के टिकट की कीमत
गंगा विलास लग्जरी क्रूज के टिकट क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किए जा सकते हैं।
बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, क्रूज पर प्रति व्यक्ति प्रति दिन शुल्क 24,692.25 ($ 300) है। बता दें कि इस 51 दिनों के सफर में अलग-अलग पैकेज हैं।
सोनोवाल ने सोमवार को गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किराया भारतीयों और विदेशियों के लिए समान है। उन्होंने कहा कि पूरे 51 दिनों के लिए क्रूज टिकट की कीमत 12.59 लाख रुपये (153000 डॉलर) से अधिक होगी।
क्रूज में ये हैं सुविधाएं
जहाज पर एक भव्य रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी होगा। मेन डेक पर इसके 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ कुछ बुफे काउंटर हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी डेक की बाहरी सेटिंग में रियल टीक स्टीमर कुर्सियों और कॉफी टेबल के साथ एक बार शामिल है जो यात्रियों को एक तरह का क्रूज अनुभव प्रदान करने के लिए पर्याप्त हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines