PM Modi Instructions Ayodhya Ram Mandir Inauguration: कुमार गौरव, संवाददाता: अयोध्या में प्राण- प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। कैबिनेट बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए है। पीएम ने कहा कि प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आस्था दिखनी चाहिए, न कि किसी तरह का एग्रेशन हो। साथ ही मंत्रियों को बयानबाजी से बचने और मर्यादा का ख्याल रखने को लेकर भी हिदायत दी है।
योगी आदित्यनाथ ने की तैयारियों की समीक्षा
अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी अपने अंतिम दौर में है , ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। आज फिर वह सुबह अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने के साथ वहीं से ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद समारोह की तैयारी में अलग विभागों की भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए। उसके बाद वे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे।
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं जुनून! 10 साल का रामभक्त स्केटिंग करके जा रहा रामलला के दर्शन करने
राम उत्सव को भव्य बनाने के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि अपने- अपने क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। इसका बात का खास ख्याल रखे। अपने- अपने इलाके के लोगों को 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करवाने लाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद दिलाएं।
योगी ने दौरे के दौरान अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर अयोध्या आने वाली राम भक्तों की भीड़ के प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राम उत्सव को बेहद भव्य बनाने के साथ समय से कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines