हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैं कभी पास नहीं होऊंगी, मुझे माफ कर देना…', NEET में फेल होने के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड

परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी सुबह चार-पांच बजे तक पढ़ाई करती थी और दोपहर ढाई बजे उठती थी.

विज्ञापन

प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम में सोमवार को 18 वर्षीय एक किशोरी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में फेल होने और दोबारा परीक्षा पास नहीं कर पाने के डर से अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस उपायुक्त (नगर) सागर जैन ने बताया कि किशोरी पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन उसमें फेल हो गई थी और दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

जैन ने बताया कि उसके पिता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी सुबह चार-पांच बजे तक पढ़ाई करती थी और दोपहर ढाई बजे उठती थी,

जैन ने बताया कि सोमवार को जब किशोरी दोपहर तीन बजे तक नहीं उठी, तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा और उन्हें घटना का पता चला.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किशोरी के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है, ‘मैं कभी नीट की परीक्षा पास नहीं कर सकूंगी, मुझे माफ कर देना.’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola