Pithoragarh News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को फिर से भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए गए हैं। यह हादसा भी उसी स्थानी पर हुआ है जहां, चार दिन पहले भी 10 लोगों की मौत हुई थी।
दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक हादसे में रहने वालों की पहचान बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के रहने वाले खुशाल सिंह (45) और यमुना (35) के रूप में हुई है। होकरा के ग्राम प्रधान के पति पूरन सिंह ने बताया कि दोनों शादीशुदा थे और कुछ समय से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
तीन दिन से लापता थे दोनों
पूरन सिंह ने बताया कि करीब तीन दिन से दोनों लापता थे। इसी बीच सूचना आई कि तल्ला जोहार के पास एक कार खाई में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों की पहचान भी हो गई है। परिवार वालों को बुलाया गया है।
शुक्रवार को इसी जगह मरे थे 10 लोग
बता दें कि शुक्रवार (22 जून) को पिथौरागढ़ में इसी स्थान पर एक यात्री वाहन खाई में गिरा था। वाहन कुल चालक के अलावा 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि 10 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि मंगलवार को हुआ हादसा भी उसी स्थान पर हुआ है।
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 mins agoउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines