Pitbull Attack: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से खतरनाक प्रजाति के कुत्ते पिटबुल के हमले की खबर सामने आई है। मेरठ में यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी पर पिटबुल ने हमला किया है। बच्ची के शरीर पर आठ जगहों पर काट खाया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित सिपाही की तहरीर पर थाना कंकरखेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर निगम ने भी जांच शुरू कर दी है। मेरठ में 12 दिन के भीतर पिटबुल का ये दूसरा हमला है।
गली में पिटबुल को घुमा रहा था पड़ोसी
जानकारी के मुताबिक मामला सोमवार रात का है। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की वैष्णोधाम कॉलोनी में सुधीर मलिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुधीर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं और फिलहाल नारकोटिक्स विभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बेटी वर्णिका (8 वर्ष) रोजाना की तरह कॉलोनी में घर के पास साइकिल चला रही थी। पड़ोस में रहने वाला राजकुमार अपने पिटबुल कुत्ते को घूमा रहा था।
कुत्ता मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
इसी दौरान पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची साइकिल से गिर गई और कुत्ते ने उसे जकड़ लिया। बच्ची के पेट, चेस्ट और पैरों पर आठ जगह कुत्ते ने काट खाया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे बचाया। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, सिपाही सुधीर की तहरीर पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
12 दिन पहले भी मेरठ में बच्चे पर हुआ था कुत्ते का हमला
बता दें कि इसी 18 मई को मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में भी पिटबुल कुत्ते ने 9 साल के सूफियान पर हमला कर दिया था। पिटबुल ने उसके शरीर पर कई जगहों पर काट खाया था। इस घटना में हैरानी की बात ये थी कि किसी ने अपने पिटबुल कुत्ते को आवारा छोड़ रखा था।
कत्ते के हमले में बच्चा इतना बुरी तरह से घायल था कि उसे मेरठ से दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। मेरठ के अलावा पिछले कुछ महीनों में गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ, नोएडा समेत कई जिलों में कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आई हैं।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
4 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
7 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
10 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
13 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
14 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines